18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

चुनाव आयोग ने बुधवार को 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसके साथ ही 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन की प्रक्रिया 29 जून तक चलेगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 2 जुलाई है जबकि वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी।

Load More