18 दिन पहले कमाने गया था बेटा, मां अब भी बेखबर: कुवैत में मारे गए युवक के पिता
कुवैत आग हादसे में रांची (झारखंड) के एक 24 वर्षीय युवक की भी मौत हो गई है जो 18 दिन पहले वहां कमाने गया था। युवक के पिता ने कहा, "हमने कभी नहीं सोचा था...18 दिनों के भीतर इतनी बड़ी घटना हो जाएगी। मैं अपनी पत्नी को इस दुखद खबर के बारे में बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाया हूं।"