18 बीघे में बनी कोठी और करोड़ों की ज़मीन का मालिक है यूपी का रिटायर्ड सिपाही
झांसी (यूपी) में रिटायर्ड सिपाही संजय यादव की करोड़ों रुपए की संपत्ति कुर्क की गई है। न्यूज़18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय की हमीरपुर में 18 बीघा ज़मीन पर कोठी बनी है और वह करोड़ों रुपए की ज़मीन का मालिक है। बकौल रिपोर्ट्स, झांसी में तैनाती के दौरान संजय यादव ने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था।