18 महीने तक 400 फीट ऊंचे टावर पर रहा पंजाब का शख्स, अपनी ज़िद से बदला 'कानून'
पंजाब में बेअदबी की घटनाओं पर सख्त कानूनों की मांग को लेकर 18-महीने से 400-फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर बैठे गुरजीत सिंह खालसा को शुक्रवार को 'क्रेन-लिफ्ट' की मदद से नीचे उतारा गया। पंजाब सरकार द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ संशोधित कानून अधिसूचित किए जाने के बाद खालसा ने प्रदर्शन समाप्त किया। उन्होंने इसे अपनी 'जीत' बताया।