18 वर्ष की उम्र में विधवा हो गई थीं भारत की पहली महिला इंजीनियर
भारत की पहली महिला इंजीनियर ए ललिता का जन्म मध्यम वर्गीय तेलुगू परिवार में हुआ था और 15 वर्ष की उम्र में उनका विवाह हुआ था। 18 वर्ष की उम्र में एक बच्ची की मां बनने के चार महीने बाद उनके पति का निधन हो गया था। इंजीनियरिंग के बाद ललिता ने चेन्नई में पिता के साथ काम किया था।