18 वर्षीय लड़के ने 14 वर्षीय लड़की का मुंबई में किया अपहरण, कुछ ही घंटों में पकड़ा गया
बांद्रा (महाराष्ट्र) पुलिस ने 18-वर्षीय लड़के द्वारा 14-वर्षीय लड़की का कथित अपहरण करने के कुछ घंटों बाद ही उसे पकड़ लिया। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद उसका पता लगाने के लिए पुलिस और अपराध शाखा की एक टीम बनाई गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया।