18 वर्षीय लड़की का रेप करने के दोषी पाए गए नेपाल के 23 वर्षीय क्रिकेटर संदीप लामिछाने
नेपाल के 23 वर्षीय क्रिकेटर संदीप लामिछाने पिछले साल अगस्त में होटल में एक 18 वर्षीय लड़की का रेप करने के दोषी पाए गए हैं। काठमांडू ज़िला कोर्ट की सिंगल बेंच ने सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया है। जनवरी 2024 में मामले की अगली सुनवाई के दौरान संदीप लामिछाने की सज़ा तय की जाएगी।