18 साल की ईसाई लड़की का पाक में अपहरण कर कराया गया धर्म परिवर्तन, अमेरिकी नेताओं ने लिखा पत्र
11 अमेरिकी राजनेताओं ने पाकिस्तान में 18-वर्षीय ईसाई लड़की के अपहरण-जबरन धर्म परिवर्तन के मामले पर चिंता जताई है। पाकिस्तान को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि अदालती कार्यवाही के दौरान लड़की को उसके परिवार से अकेले मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, "यह पाकिस्तान में...धार्मिक अल्पसंख्यकों के अपहरण/जबरन शादी/धर्म परिवर्तन...के लंबे समय से चले आ रहे...पैटर्न को दर्शाता है।"