18 साल के विराट कोहली का पहला टीवी इंटरव्यू उनके जन्मदिन पर हुआ वायरल
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के 36वें जन्मदिन पर उनका पहला टीवी इंटरव्यू वायरल हो गया है। 2007 के इस इंटरव्यू के समय कोहली की उम्र 18 वर्ष थी। यह इंटरव्यू वनडे विश्व कप 2007 से पहले लिया गया था। कोहली ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और वह अब तक 538 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।