18 साल में 25 बार घर छोड़कर भागी यूपी के शख्स की पत्नी, बोला- मकान-कार सब उसके नाम
बरेली (यूपी) निवासी एक शख्स ने एसपी से शिकायत की है कि शादी के 18-साल में उसकी पत्नी 25 बार भाग चुकी है और उसपर 2 केस दर्ज करा चुकी है। शख्स ने बताया, "पत्नी को लगता है...मैं उसे मार दूंगा...मैंने मकान-कार सब उसके नाम लिख दिया है।" बकौल शख्स, डॉक्टर्स ने उसकी पत्नी को स्किज़ोफ्रेनिया का मरीज़ बताया है।