18 साल की उम्र जैसा शरीर पाने के लिए हर साल ₹16 करोड़ खर्च कर रहे 45 वर्षीय अमेरिकी सीईओ
कैलिफोर्निया (अमेरिका) की कंपनी कर्नल के 45-वर्षीय सीईओ ब्रायन जॉनसन 18-साल की उम्र का शरीर पाने के लिए हर साल तकरीबन ₹16 करोड़ खर्च कर रहे हैं। ब्रायन ने दावा किया कि उन्होंने 'प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट' के ज़रिए अब तक अपनी एपीजेनेटिक उम्र 5.1 साल कम कर ली है। इसकी निगरानी के लिए जॉनसन के पास 30 डॉक्टर्स की टीम है।