18 साल पहले 'हीरामंडी' को फिल्म बनाने की सोची थी, रेखा व करीना को कास्ट करना चाहता था: भंसाली

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने बताया है कि वह 18 साल पहले अपनी वेब सीरीज़ 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' को फिल्म बनाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि पहले वह रेखा, करीना कपूर व रानी मुखर्जी को कास्ट करना चाहते थे। उन्होंने कहा, "मैं पाकिस्तानी कलाकारों फवाद खान, माहिरा खान व इमरान अब्बास को भी कास्ट करने की सोच रहा था।"

Load More