18 साल बाद दिल्ली के चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल बाघिन ने शावकों को दिया जन्म
दिल्ली के चिड़ियाघर में करीब 18 साल बाद एक रॉयल बंगाल बाघिन ने शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि बाघिन सिद्धि ने 4 मई को 5 शावकों को जन्म दिया था जिनमें से 3 मृत पैदा हुए थे। बयान के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों के ज़रिए उनकी निगरानी की जा रही है।