180 यात्रियों वाले एअर इंडिया के विमान की पुणे एयरपोर्ट पर टग ट्रैक्टर से हुई टक्कर
पुणे एयरपोर्ट पर गुरुवार को रनवे की ओर जा रहे एअर इंडिया के विमान की एक टग ट्रैक्टर से टक्कर हो गई और विमान के आगे वाले हिस्से और एक पहिए को नुकसान पहुंचा है। यह फ्लाइट दिल्ली जाने वाली थी और उसमें करीब 180 यात्री सवार थे। एक अधिकारी के अनुसार, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।