18,000 भारतीयों ने छोड़ा यूक्रेन, ऑपरेशन गंगा से 6,400 लोग लौटे भारत: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि पहली एडवाइज़री जारी हो जाने के बाद से कुल 18,000 भारतीयों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से 'ऑपरेशन गंगा' के तहत 30 उड़ानों में 6,400 लोग भारत लौट आए हैं। बागची ने आगे बताया कि अगले 24 घंटों में भारत से 18 उड़ानें निर्धारित हैं।