1890 में अल्मोड़ा जाते समय बेहोश हो गए थे स्वामी विवेकानंद, मुस्लिम फकीर ने बचाई थी जान
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में हुआ था। विवेकानंद 1890 में नैनीताल (उत्तराखंड) के काठगोदाम से अल्मोड़ा पैदल जा रहे थे और इसी दौरान वह रास्ते में अचानक बेहोश होकर एक पत्थर पर गिर गए तब ज़ुल्फिकार अली नामक मुस्लिम फकीर ने उन्हें पानी पिलाया और ककड़ी खिलाई थी जिससे उनकी जान बच सकी।