18वीं मंज़िल से एक झटके में ग्राउंड फ्लोर पर आई लिफ्ट; 20 मिनट तक उसमें फंसी रही महिला
पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार को गुरुग्राम की एक सोसायटी में 18वीं मंज़िल से एक झटके में लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर आ गई जिससे उसमें सवार महिला बाल-बाल बच गई। महिला ने कहा, "ऐसा लग रहा था जैसे लिफ्ट गिर रही है...उसके तार टूट गए हों।" लोगों ने बताया कि महिला करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही।