18-वर्षीय द्वारा रेप की कोशिश करने पर पंजाब में शोरूम की पहली मंज़िल से कूदी 22-वर्षीय युवती
पंजाब के जमालपुर में 18-वर्षीय एक युवक द्वारा कथित तौर पर रेप की कोशिश करने पर 22-वर्षीय युवती ने एक शोरूम की पहली मंज़िल से छलांग लगा दी जिसमें उसे कई चोटें आई हैं। पुलिस ने कहा, "आरोपी युवती को दुकान में अकेला पाकर मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के बहाने अंदर घुसा था।" पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।