18वीं शताब्दी में बनी लिवाइस की जींस अमेरिका में ₹62 लाख से अधिक में बिकी
18वीं शताब्दी में बनी लिवाइस की एक जींस अमेरिका में नीलामी के दौरान $76,000 (₹62.5 लाख से अधिक) में बेची गई। विंटेज कपड़ों के 23-वर्षीय डीलर काइल हॉपर्ट और ज़िप स्टीवनसन ने इस जींस को खरीदा। इस जींस को पहली बार पश्चिमी अमेरिका में एक परित्यक्त खदान में ढूंढा गया था जिसमें कमर पर सस्पेंडर बटन लगे हैं।