19% चढ़ा यह स्टॉक, इसी साल हुई है लिस्टिंग; एक्सपर्ट ने दी BUY रेटिंग
शेयर बाज़ार में 20 जनवरी को लिस्ट हुए लक्ष्मी डेंटल के शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान 19% से अधिक उछले। कंपनी के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह म्यूचुअल फंड्स की तरफ से किया गया निवेश है। वहीं, ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने कंपनी के शेयरों को BUY रेटिंग के साथ ₹540 का टारगेट प्राइस दिया है।