19 अगस्त को खुलेगा यह IPO, ग्रे मार्केट में अभी से ही मुनाफे में शेयर; जानें प्राइस बैंड
सुपरमार्केट चेन पटेल रिटेल लिमिटेड का आईपीओ 19-21 अगस्त तक खुलेगा। कंपनी ने ₹243 करोड़ के आईपीओ के लिए प्रति शेयर प्राइस बैंड ₹237-₹255 तय किया है। Investorgain.com के मुताबिक, ग्रे मार्केट में यह ₹24 के प्रीमियम पर उपलब्ध है यानी इसकी ₹279 पर लिस्टिंग हो सकती है और पहले दिन निवेशकों को 9.41% तक का मुनाफा हो सकता है।