19 अगस्त को दिखेगा दुर्लभ 'सुपरमून ब्लू मून'

19 अगस्त को दुर्लभ 'सुपरमून ब्लू मून' नज़र आएगा और यह भारतीय समयानुसार रात 11:56 बजे दिखेगा। यह इस साल आने वाले चार सुपरमून में से पहला सुपरमून होगा। सुपरमून तब कहा जाता है जब चंद्रमा लगभग 30% ज़्यादा चमकीला व 14% बड़ा दिखता है जबकि एक महीने में दो पूर्णिमा होने पर दूसरा पूर्णिमा का चांद ब्लूमून कहलाता है।

Load More