19 अप्रैल तक के लिए कई राज्यों और यूटी में हीट वेव व उमस भरे मौसम को लेकर जारी हुई चेतावनी
आईएमडी के मुताबिक, ओडिशा, गैंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तरी कोंकण, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 16-19 अप्रैल तक हीट वेव रहेगी जबकि तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, केरल और रायलसीमा (आंध्र प्रदेश) में 18 अप्रैल तक उमस भरा मौसम रहेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 19 अप्रैल को भारी बारिश और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18-19 अप्रैल को ओलावृष्टि की आशंका है।