19 वर्षीय क्रिकेटर एंजेल गंगवानी ने की आत्महत्या, टीम में चयन न होने से थीं निराश
पुडुचेरी में एक उभरती हुई महिला क्रिकेटर ने आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर की पहचान 19 वर्षीय एंजेल गंगवानी के रूप में हुई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उन्होंने हाल ही में पुडुचेरी टी20 क्रिकेट टीम के सेलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लिया था और अंतिम सूची में शामिल नहीं होने पर वह निराश हो गई थीं।