19 वर्षीय रिया सिंघा के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज
राजस्थान के जयपुर में रविवार को आयोजित पैजेंट इवेंट में 19-वर्षीय रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया। गुजरात की रहने वालीं रिया ने बताया, "मैं बहुत कृतार्थ हूं, मैंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है जहां मैं खुद को इस ताज के लायक समझ सकती हूं...मैं पिछले विजेताओं से बहुत प्रेरित हूं।"