19 वर्षीय ऐक्ट्रेस अशनूर कौर ने मुंबई में खरीदा मकान, शेयर कीं निर्माणाधीन फ्लैट की तस्वीरें
'पटियाला बेब्स' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे धारावाहिकों समेत फिल्म 'मनमर्ज़ियां' में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस अशनूर कौर ने मुंबई में अपना फ्लैट खरीदा है। 19 वर्षीय अशनूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनके फ्लैट में निर्माणकार्य होता दिख रहा है। अशनूर ने कैप्शन में लिखा, "नया महीना, नई शुरुआत, नया घर। 🏠🫶🏻"