19 वर्षीय डेहनिंग बने 90 मीटर दूर जैवलिन फेंकने वाले सबसे कम उम्र के जैवलिन थ्रोअर

जर्मनी के 19-वर्षीय जैवलिन थ्रोअर मैक्स डेहनिंग 90 मीटर दूर जैवलिन फेंकने वाले सबसे कम उम्र के जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं। डेहनिंग ने शनिवार को हाले (जर्मनी) में जर्मन विंटर थ्रोइंग चैंपियनशिप में 90.20 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो फेंका। इसके साथ ही वह पेरिस ओलंपिक्स में मेन्स जैवलिन में डायरेक्ट कोटा पाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं।

Load More