19 वर्षीय नीमन के खिलाफ सिर्फ 1 चाल के बाद मैच से हटे वर्ल्ड चेस चैंपियन कार्लसन, छिड़ा विवाद
जूलियस बेयर जेनरेशन ऑनलाइन चेस टूर्नामेंट में अमेरिका के 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर हैन्स नीमन के खिलाफ सिर्फ एक चाल के बाद वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन मैच से हट गए जिसके बाद विवाद छिड़ गया। गौरतलब है, इस महीने की शुरुआत में कार्लसन ने नीमन से हारने के बाद $5,00,000 की इनामी राशि वाला सिंकफील्ड कप छोड़ दिया था।