19 वर्षीय भारतीय बॉक्सर प्रीति ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक
भारत की 19 वर्षीय बॉक्सर प्रीति ने चीन में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीत लिया है। महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रीति चीनी बॉक्सर चांग युआन से 0:5 से हार गईं जिन्होंने एशियन गेम्स-2018 में स्वर्ण पदक जीता था। भारत ने 19वें एशियन गेम्स में बॉक्सिंग में अब तक दो पदक जीते हैं।