19 साल बाद एक-दूसरे से जॉर्जिया में मिलीं जन्म के समय बिछड़ीं जुड़वां बहनें
जॉर्जिया में जन्म के समय बिछड़ीं आइडेंटिकल जुड़वां बहनें एमी और एनो 19 साल बाद मिली हैं। 12 साल की उम्र में एनो ने 'जॉर्जियाज़ गॉट टैलेंट' में हिस्सा लिया था और तब एमी ने उसे पहली बार देखा। 2021 में एमी का टिक-टॉक वीडियो एनो को उसकी दोस्त ने भेजा जिसके बाद दोनों सोशल मीडिया के ज़रिए मिलीं।