19 साल में पहली बार एम.एस. धोनी के बगैर विश्व कप नॉकआउट मैच में खेल रहा है भारत
टी20 विश्व कप-2022 में भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल 19-वर्ष में एम.एस. धोनी के बिना भारत का पहला आईसीसी विश्व कप (वनडे और टी20I) नॉकआउट मैच है। आखिरी बार धोनी के बगैर भारत ने आईसीसी विश्व कप नॉकआउट मैच 2003 विश्व कप का फाइनल खेला था। धोनी ने भारत के पिछले 11 विश्व कप नॉकआउट मैचों में 10 में कप्तानी की थी।