1904 में हुए ओलंपिक का दुर्लभ स्वर्ण पदक ₹4.72 करोड़ में हुआ नीलाम
अमेरिका में 1904 में हुए ओलंपिक में 110-मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले ऐथलीट फ्रेडरिक विलियम शुले का स्वर्ण पदक ₹4.72 करोड़ में नीलाम हुआ है। नीलामी घर के ओलंपिक विशेषज्ञ बॉबी ईटन ने कहा, "कोई नहीं जानता कि 1904 के कितने ओलंपिक स्वर्ण पदक अब भी उपलब्ध हैं। हम इतना जानते हैं कि वे अत्यंत दुर्लभ हैं।"