191 बच्चों के शव केन्या के जंगल में दफन मिले, धर्मगुरु पर लगा हत्या का आरोप
केन्या के ईसाई धर्मगुरु पॉल नथेंग मैकेंज़ी और 29 अन्य लोगों पर 191 बच्चों की हत्या का आरोप लगा है। इन बच्चों के शव एक जंगल में दफन मिले थे। मैकेंज़ी ने अपने अनुयायियों से कथित तौर पर कहा था कि अगर वे और उनके बच्चे भूखे रहकर अपनी जान देंगे तो उन्हें स्वर्ग मिलेगा।