1930 में टाइम मैगज़ीन के कवर पर छपी महात्मा गांधी की तस्वीर हुई वायरल
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 1930 में टाइम मैगज़ीन के कवर पर छपी तस्वीर उनकी जयंती के मौके पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नमक सत्याग्रह के बाद आए इस कवर में महात्मा गांधी को संत बताया गया था और 1931 में भी टाइम मैगज़ीन ने उनकी तस्वीर अपने कवर पेज पर छापी थी।