1947 में कटी-फटी आज़ादी मिली थी, गलत नीतियों के कारण भारत माता के 2 टुकड़े हुए: विजयवर्गीय
एमपी सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है, "एक दिन ऐसा आएगा जब इस्लामाबाद (पाकिस्तान) पर तिरंगा फहराया जाएगा। तब अखंड भारत का सपना पूरा होगा।" उन्होंने कहा, "1947 में हमें कटी-फटी आज़ादी मिली थी, गलत नीतियों के कारण भारत माता के 2 टुकड़े हुए। जिस आज़ादी के लिए भगत सिंह फंदे पर झूले, वह 15-अगस्त को नहीं मिली।"