1947 से अब तक एससी के 37,000 फैसलों का हिंदी में अनुवाद किया गया: सीजेआई चंद्रचूड़
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि 1947 से अब तक सुप्रीम कोर्ट के करीब 37,000 फैसलों का हिंदी में अनुवाद किया गया है। उन्होंने कहा कि अब उन फैसलों को अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद करने की प्रक्रिया जारी है। सुप्रीम कोर्ट एआई का उपयोग कर क्षेत्रीय भाषाओं में फैसलों का अनुवाद कर रहा है।