1950 के दशक में 'विश्व की सबसे खूबसूरत महिला' कहे जाने वाली ऐक्ट्रेस जीना का हुआ निधन

इटली की दिग्गज ऐक्ट्रेस जीना लोलोब्रिजिडा की एजेंट ने बताया है कि उनका निधन 95 की उम्र में सोमवार को रोम में हुआ। एजेंट ने ऐक्ट्रेस के निधन संबंधी अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। गौरतलब है, जीना को 1950 के दशक में 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला' कहा जाता था व उन्होंने दूसरे विश्वयुद्ध के बाद अपना करियर शुरू किया था।

Load More