1951 की रोल्स रॉयस कार को लेकर रिश्ते में आई खटास, SC ने दंपति की शादी को किया समाप्त
सुप्रीम कोर्ट ने 1951 मॉडल की रोल्स रॉयस कार को लेकर विवाद में फंसे दंपति का विवाह समाप्त कर दिया है। यह कार पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने बड़ौदा की तत्कालीन महारानी के लिए मंगवाई थी। अदालत ने रिकॉर्ड में दोनों पक्षों के समझौते को दर्ज करते हुए कहा कि पति महिला को कुल ₹2.25 करोड़ का भुगतान करेगा।