1960 के बाद पहली बार भारत में बिजली उत्पादन में कोयले की हिस्सेदारी 50% से कम रही
भारत में सन 1960 के बाद पहली बार वर्ष 2024 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में बिजली उत्पादन क्षमता में कोयले की हिस्सेदारी 50% से कम रही है। इंस्टीट्यूट फॉर एनर्जी इकोनॉमिक्स ऐंड फाइनेंशियल एनालिसिस की त्रैमासिक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस साल की पहली तिमाही में रिकॉर्ड 13,669 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 71.5% थी।