1960 से 2024 के बीच पश्चिम बंगाल की इकॉनमी में क्या बदलाव आया?
EAC-PM की रिपोर्ट के अनुसार, 1960-61 में राष्ट्रीय जीडीपी में पश्चिम बंगाल की हिस्सेदारी 10.5% के साथ तीसरे स्थान पर थी जो 2023-24 में घटकर 5.6% रह गई। इसी तरह, इसकी प्रति व्यक्ति आय 1960-61 में राष्ट्रीय औसत से ऊपर (127.5%) थी जो 2023-24 में घटकर 83.7% रह गई। वहीं, ओडिशा जैसे राज्य ने पिछले 20-वर्षों में सुधार किया है।