1965 के युद्ध में भारतीय सेना ने तीन तरफ से घेर लिया था लाहौर
1965 के युद्ध में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में हमला कर दिया जिसके बाद भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई में लाहौर तक पहुंच गई। भारतीय सेना ने अमृतसर, फिरोज़पुर और गुरदासपुर से हमला बोल दिया। पाकिस्तान को कभी उम्मीद नहीं थी कि भारतीय सेना अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार कर जाएगी। हालांकि, सीज़फायर के बाद भारतीय सेना वापस लौट आई।