1966 में चोरी हो गई थी FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी; कैसे 'पिकल्स' ने बचाई ब्रिटिश साम्राज्य की नाक?
फीफा वर्ल्ड कप-1966 से कुछ महीने पहले लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में प्रदर्शनी के दौरान ट्रॉफी चोरी हो गई थी जिससे ब्रिटेन में हड़कंप मच गया। सात दिन तक चली बड़ी पुलिस जांच के बाद 'पिकल्स' नामक कुत्ते ने दक्षिण लंदन की झाड़ियों में ट्रॉफी खोज निकाली। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चोरी के पीछे लंदन के दो गैंगस्टर भाई थे।