1970 से 2018 के बीच दुनियाभर में वन्यजीवों की आबादी में 69% की आई कमी: डब्ल्यूडब्ल्यूएफ
विश्व वन्यजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2022 में बताया गया है कि 1970 से 2018 के बीच दुनियाभर में निगरानी वाली वन्यजीव आबादी में 69% की कमी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई क्षेत्र में यह आबादी 94% कम हुई जबकि अफ्रीका में 66% और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में इसमें 55% की कमी आई है।