1978 के संभल दंगों की मांगी गई रिपोर्ट, CM योगी बोले- पुराने ज़ख्म का इलाज बहुत ज़रूरी है
बीजेपी नेता श्रीचंद्र शर्मा द्वारा 1978 में संभल में हुए दंगों की रिपोर्ट मांगे जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने संभल के डीएम राजेंद्र पैंसिया व एसपी केके बिश्नोई को एक हफ्ते में दंगे से जुड़ी जानकारी देने को कहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंगों को लेकर कहा, "पुराने ज़ख्म का उपचार बहुत आवश्यक है...एक बार सर्जरी होगी।"