1980 के दशक वाले एक AI इमेज बनाने में कितनी एनर्जी और पानी खर्च होता है?
1980s वाले AI इमेज ट्रेंड ने पर्यावरण संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसके लिए कंप्यूटिंग पावर की ज़रूरत होती है जो डेटा सेंटर्स में लगे स्पेशलाइज़्ड प्रोसेसर से मिलती है। ये बिजली खपत कर गर्मी पैदा करते हैं जिसके चलते कूलिंग करना पड़ता है। रिसर्च के मुताबिक, एक AI इमेज बनाने में 2.9-Wh बिजली और 7.5-8.9 मिलीलीटर पानी लगता है।