1983 विश्व कप जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की मैच फीस की पेस्लिप की तस्वीर आई सामने
भारत ने 25 जून 1983 को वेस्टइंडीज़ को हराकर अपना पहला विश्व कप जीता था और इसके बाद भारत की पहली सीरीज़ पाकिस्तान के खिलाफ थी। इस सीरीज़ के दौरान भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम पाकिस्तान के खिलाफ प्रधानमंत्री रिलीफ फंड मैच खेली थी। खिलाड़ियों को ₹1,500 की मैच फीस समेत कुल ₹2,100 मिले थे।