1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में एसआईटी ने यूपी में 4 और लोगों को किया अरेस्ट

'हिन्दुस्तान टाइम्स' के अनुसार, 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में एसआईटी ने कानपुर (यूपी) में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 मामलों में 74 चिह्नित आरोपियों में से अब तक 21 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गौरतलब है, 1984 के दंगों में 127-सिखों की हत्या हुई थी।

Load More