1985 के हरियाणा के रेस्टोरेंट के बिल की फोटो हुई वायरल, लोगों ने खाने की कीमत पर जताई हैरानी
हरियाणा के एक रेस्टोरेंट के पुराने बिल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दिसंबर 1985 के इस बिल में शाही पनीर, दाल मखनी, रायता और रोटी का कुल बिल ₹26.30 था। तस्वीर पर एक यूज़र ने कमेंट किया, “उस समय चीज़ें कितनी सस्ती थीं। बेशक होंगी, तब पैसे की कीमत काफी अधिक थी।”