1987 में कितने करोड़ में बनी थी रामानंद सागर की 'रामायण'?
अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' का बजट ₹4,000 करोड़ बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 1987 में आए रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' का कुल बजट करीब ₹7 करोड़ था। बकौल रिपोर्ट्स, 78-एपिसोड्स के धारावाहिक में करीब ₹9 लाख/एपिसोड खर्च हुए थे जबकि मेकर्स ने ₹40 लाख/एपिसोड तक कमाए और वीएफएक्स के लिए रूई-अगरबत्ती इस्तेमाल होते थे।