199 दिन के बाद धरती पर लौटे स्पेसX क्रू-2 के अंतरिक्ष यात्री, नासा ने शेयर किया वीडियो
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने बताया है कि उसके स्पेसX क्रू-2 मिशन के 4 अंतरिक्ष यात्री इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन में 199 दिन बिताकर धरती पर लौट आए हैं। नासा ने उनके फ्लोरिडा (अमेरिका) के पास समुद्र में उतरने का वीडियो शेयर किया है। स्पेसX ने लिखा, "क्रू और ड्रैगन ने कक्षा में 199 दिन बिताए...ऐसा करने वाला पहला अमेरिकी एयरक्राफ्ट।"